हमारे बारे में

मायाराम सुरजन फाउंडेशन

मायाराम सुरजन फाउंडेशन एक पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसकी स्थापना वर्ष 1995 में हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रगतिशील विचारक और  साहित्यकार और देशबन्धु पत्र समूह के संस्थापक–संपादक श्री मायाराम सुरजन (1923 – 94) की स्मृति में की गई थी।

ट्रस्ट के मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य इस प्रकार हैं: –

मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देना,

• हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं में रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देना,

• लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में काम करना,

• युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम करना।

फाउंडेशन इस उद्देश्य के लिए अकेले अथवा समान विचारधारा वाले संगठनों और जन आंदोलनों के साथ भी काम करता है।

फाउंडेशन द्वारा किये गए कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य इस प्रकार हैं:

• यूनिसेफ के सहयोग से 5 वर्षों तक बाल रिपोर्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम और “बाल स्वराज” नामक पाक्षिक समाचार बुलेटिन का प्रकाशन, 

• 10 वर्षों तक अखिल भारतीय जर्नल प्रतियोगिता, अवैध लिंग निर्धारण के विरुद्ध गर्ल्स काउंट के साथ साझेदारी, नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया के सहयोग से ग्रामीण और विकासपरक पत्रकारिता के लिए कार्यशाला, 

• पंचायती राज पर कार्यशाला, नेशनल सोशल वॉच कोएलिशन (एनएसडब्ल्यूसी) के साथ राज्य भागीदार सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों (एमडीजी) और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की जनवकालत के लिए ‘वादा ना तोड़ो’ अभियान में भागीदारी, 

• शिवनाथ नदी के एक हिस्से के निजीकरण को रद्द करवाने के लिए कड़ा संघर्ष, शिक्षा के अधिकार (आरटीई) मुद्दे पर ऑक्सफैम के सहयोग से विधानसभा को परामर्श, 

• लगभग 20 हज़ार पुस्तकों और 30 हज़ार डॉकेटों वाले देशबंधु पुस्तकालय और अनुसंधान एवं प्रलेखन केंद्र का संचालन, 

• 3 वर्षों तक विधायिका संबंधी कार्यों के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता कार्यक्रम (पीएचएलएस) और ‘स्वास्थ्य प्रथम’ नामक पाक्षिक समाचार बुलेटिन का प्रकाशन,

• अन्य संगठनों जैसे समर्थन, प्रिया, द हंगर प्रोजेक्ट, नेशनल सेंटर फॉर एडवोकेसी स्टडीज़ (एनसीएएस), सीवाईएसडी, देशकाल सोसाइटी, यूथ फॉर एक्शन, हैदराबाद, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, तरुण भारत संघ, नदी घाटी मोर्चा के साथ साझेदारी।

———————————————————————————————————————————————————————————————————–

आवश्यक सूचना

1. ) इस वेबसाइट पर प्रकाशित समस्त सामग्री मायाराम सुरजन फाउंडेशन की संपत्ति है। इसमें से किसी भी आलेख, तस्वीर अथवा ऑडियो-वीडियो की बिना अनुमति नकल या पुनर्प्रकाशन (अंशत: या पूर्णत:), आपराधिक कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2.) इस वेबसाइट से संबंधित किसी भी वाद-विवाद के निपटारे के लिए न्याय क्षेत्र रायपुर (छत्तीसगढ़) रहेगा।

 

Website Designed By Vision Information Technology M-9893353242

error: Content is protected !!